क्या मोबाइल हमारी एकाग्रता छीन रहा है? | Digital Distraction का असर
भूमिका क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है,आपने केवल पाँच मिनट के लिए मोबाइल उठाया और देखते-देखते आधा घंटा बीत गया? क्या पढ़ाई, काम या परिवार के साथ समय बिताते हुए भी बार-बार स्क्रीन देखने की आदत बन गई है? औसतन एक व्यक्ति दिन में दर्जनों बार अपना मोबाइल चेक करता है। कई बार यह आदत इतनी सामान्य हो जाती है कि हमें इसका एहसास भी नहीं होता।" आज मोबाइल केवल एक उपकरण नहीं रहा, बल्कि हमारी दिनचर्या का स्थायी हिस्सा बन चुका है। जानकारी से लेकर मनोरंजन और संवाद की सुविधा देने वाली यह तकनीक कई लोगों के लिए ध्यान भटकने, समय की बर्बादी और मानसिक थकान का कारण भी बन रह है। Digital Distraction का अर्थ है किसी महत्वपूर्ण कार्य के दौरान लगातार डिजिटल माध्यमों से ध्यान का टूटना। हर नोटिफिकेशन, हर शॉर्ट वीडियो और हर नई पोस्ट हमारे दिमाग को तुरंत प्रतिक्रिया देने के लिए प्रेरित करती है। धीरे-धीरे यह आदत हमारी एकाग्रता, उत्पादकता और रिश्तों को प्रभावित करने लगती है। आज के इस लेख में हम जानेंगे Digital Distraction क्या है, इसके हमारे शरीर और मन पर क्या प्रभाव पड़ता है। और इससे बचने का उपाय क्या है...